छत से फायरिंग करता व्यक्ति और मामले की जानकारी देते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो एएसपी ने मामले का संज्ञान ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ब्लाक प्रमुख के पति के भाई ने की हर्ष फायरिंग
यह वीडियो बागपत के छपरौली ब्लाक प्रमुख के पति ब्रजपाल सिंह के अधिवक्ता भाई योगेन्द्र सिंह खोखर का बताया जा रहा है। किसी समारोह के दौरान लाइसेंसी बंदूक से छत पर खड़े होकर कई फायरिंग की जा रही हैं। इससे पहले भी बागपत में इस तरह के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। वहीं हर्ष फायरिंग के मामलों में पुलिस कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
यह भी पढ़ें: नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हो गया सहारनपुर का लाल, परिजनों में मचा कोहराम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
उधर, एएसपी अनित कुमार का कहना है कि जल्द इस मामले में जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/