फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा मामला: यौन शोषण के आरोपों में घिरे असिस्टेंट प्रोफेसर को वार्डन पद से हटाया

Thu, 12 May 2022 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के मोदीपुरम में करीब 60 छात्रों के यौन शोषण के आरोपों में घिरे सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्रावास के वार्डन पद से हटा दिया गया है। छात्रों ने इस मामले में बुधवार को लिखित शिकायत की जिसके एक घंटे बाद ही कार्रवाई कर इस मामले में जांच कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को विवि के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर ब्वॉयज हॉस्टल के छात्रों ने यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया था। इस मामले में बुधवार को छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल में डीन डॉ. रविंद्र कुमार से मिला और लिखित में शिकायत दी।

आरोप है कि आंतरिक परीक्षा में अंकों के नाम पर ब्लैकमेल कर पिछले चार साल में प्रोफेसर 60 से अधिक छात्रों का यौन शोषण कर चुका है। इस मामले की जांच डीन डॉ. रविंद्र कुमार की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। इस समिति में डॉ. कमल, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. मनीष कुमार शुक्ला को रखा गया है। समिति एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट कुलपति को को देगी। वहीं कुलपति ने कौशलेश रंजन को छात्रावास का वार्डन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें