फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शुकदेव मंदिर और वटवृक्ष क्षेत्र का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ विकास परिषद के तहत प्राचीन वट वृक्ष के आसपास के क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। प्राचीन शुकदेव मंदिर और वट वृक्ष के आस-पास के क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 1.5 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। शासन की ओर से भी बजट स्वीकृति जारी करते हुए सुदृढ़ीकरण की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शुकतीर्थ विकास परिषद गठन की घोषणा के बाद धर्म नगरी में विकास जारी है। अब तक करीब 100 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की स्वीकृति की घोषणा हो चुकी है। धर्मनगरी शुकतीर्थ में करीब 20 करोड़ के बजट में पर्यटन सुविधा केन्द्र, बस और कारों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग, गंगा घाट का निर्माण और अन्य विकास कार्य जारी हैं। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आग्रह पर मुख्यमंत्री की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्य धर्म नगरी में कराए जाने की संस्तुति की गई थी। इनमें प्राचीन शुकदेव मंदिर का सुदृढ़ीकरण सहित वटवृक्ष के आसपास के क्षेत्र के लिए विकास के लिए 1.5 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की गई थी।


निर्माण और विकास में लाई जाएगी तेजी: कविता मीणा
शुकतीर्थ विकास परिषद की सीईओ कविता मीणा ने बताया कि धर्म नगरी में प्रस्तावित निर्माण और विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। शुकदेव मंदिर का सुदृढ़ीकरण सहित वटवृक्ष के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए राज्यमंत्री कपिल देव के प्रयास से बजट स्वीकृत हुआ है। शीघ्र ही निर्माण और विकास कार्य प्रारंभ करा दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें