एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले में तमाम संस्थाओं को खंगाला गया है जो उपद्रव कराने में शामिल रहीं। अपने यहां के युवकों और किशोरों को उपद्रव कराने के लिए भेजा गया। योजनाबद्ध तरीके से यह काम किया गया। इनके संचालकों के अलावा योजना बनाने वालों पर रासुका लगाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
उपद्रवियों पर सीधे दर्ज होगी रिपोर्ट
उपद्रव के मामले में कोई भी जनप्रतिनिधि, पत्रकार सीधे थाने जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। उसे कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। कहीं कोई दिक्कत आती है तो तुरंत एसपी सिटी या एसपी देहात से संपर्क करें। थानों में तुरंत रिपोर्ट दर्ज होगी। आम व्यक्ति भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/