फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश को दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा

Wed, 06 Jul 2022 01:23 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ

सार

मोबाइल लूट कर भगा रहे बदमाश को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने बदमाश की जमकर धुनाई कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में रात के समय एक डिलीवरी मैन से फोन लूटकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बदमाश के दो साथी मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को कंकरखेड़ा थाने ले आई।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शाक्यपुरी में रात के समय बाइक पर आए तीन बदमाशों ने एक कोरियर के डिलीवरी मैन गौरव से मोबाइल छीन लिया। डिलीवरी मैन ने साहस दिखाया और एक बदमाश को गिरा दिया, जबकि दो मौका देखकर मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया। वहीं मौके पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार आरोपी बदमाश अमन पुत्र राजेंद्र निवासी जवाहरपुरी कंकरखेड़ा है। उसके दो अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी बदमाशों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे दिया है। तीन दिन पहले एक महिला से भी चेन लूटी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें