फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलक्ट्रेट गेट पर बवाल के मामले में आरोपियों की अभी नहीं हुई रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कलक्ट्रेट गेट पर छात्रा की हत्या के मामले में हुए बवाल के मामले में कोर्ट से सभी आठ आरोपियों की जमानत हो गई है। अभी जेल से रिहाई नहीं हुई है।
रोहटा थाना इलाके के एक गांव की बीए छात्रा की हत्या के मामले में गत सप्ताह कलक्ट्रेट के बाहर जमकर बवाल हुआ था। एसएसपी अविनाश पांडेय ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया था। पुलिस ने लाठी फटकारी थी। एसएसपी ने बंदी वाहन के अंदर रवि गौतम को कई थप्पड़ भी मारे थे।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने दिग्विजय भाटी, लवि प्रधान उर्फ शुभम, ऋतिक गौतम, नवनीत कुमार, अरविंद कुमार, हिमांशु सिद्धार्थ, अंकित कुमार, रवि गौतम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से सभी को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेजा गया था। हालांकि सभी आरोपियों को फिर दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया था। सोमवार को सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी, मगर अभी आरोपियों रिहाई नहीं हो सकी है। हिमांशु सिद्धार्थ के परवाना में त्रुटि हो गई, इसलिए मंगलवार को रिहाई नहीं हो सकी है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की अभी रिहाई नहीं हुई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कोर्ट के पैरोकार को परवाना में त्रुटि ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें