गोकशी कर रहे आरोपी पुलिस को देख भागे, मौके पर दो जिंदा गाय व मांस के अवशेष मिले
सरधना। क्षेत्र में शुक्रवार रात नगला आर्डर गांव के जंगल में गंगनहर पटरी के निकट गोकशी कर रहे गोकश पुलिस को आते देख भाग खडे़ हुए। पुलिस ने मौके से गोमांस व अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर अवशेष जमीन में दबवा दिए। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सरधना क्षेत्र में गंगनहर की दाईं पटरी गोकशी के लिए मुफीद जगह बन गई है। सरधना से लेकर नगला आर्डर के जंगल में अटेरना की पक्की सड़क तक कई बार गोकशी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन उसके बावजूद गोकश मानने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार रात पुलिस गश्त पर निकली थी। ंगला आर्डर तिराहे के नजदीक गंगनहर पटरी पर पुलिस को कुछ आहट सुनाई दी। पुलिस ने हूटर बजाया तो गोकश वहां से भाग निकले। पुलिस को मौके से गोवंश के कुछ अवशेष व गोमांस मिला है। पुलिस ने गोतस्करों की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने गोमांस के अवशेष गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबवा दिए।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि एसआई श्यामवीर की तहरीर पर अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।