फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौसेना के पूर्व कैप्टन से लूट के आरोपी ने बचने के लिए बदला था हुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को नाैसेना के पूर्व कैप्टन ब्रिज मोहन शर्मा से लूट करने वाले आरोपी ई-रिक्शा चालक तारापुरी निवासी अनस को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। उसे बाल व दाढ़ी कटवा ली थी। बावजूद इसके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, 1050 रुपये, एसबीआई डेबिट कार्ड आदि सामान बरामद किया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत कुंज निवासी ब्रिज मोहन शर्मा ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 21 सितंबर को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वह दोपहर के समय घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच आरोपी अनस ई-रिक्शा लेकर उनके पास पहुंचा था। ई-रिक्शा में अन्य सवारियां भी थी। अनस ने ई-रिक्शा खराब होने की बात कहकर अन्य सवारियों को रास्ते में उतार दिया था। आरोपी ने पीड़ित को ई-रिक्शा में बैठेे रहने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी उन्हें तंग गलियों में ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि आरोपी ने उससे मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई डेबिट कार्ड, इंडियन नेवी पहचान पत्र समेत अन्य जरूरी सामान लूट लिया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनस तक पहुंची। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें