फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से आए तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी, आतंकियों से संबंध होने का शक

Thu, 14 Nov 2019 03:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में कारोबार कर रहे बिजनौर जिले के तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इनके साथ मेरठ का भी एक युवक है, जिसके बारे में मेरठ पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। हालांकि पूछताछ में पुलिस कुछ खास नहीं उगलवा पाई है। एसपी संजीव त्यागी ने एसपी सिटी से इन लोगों की जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


जिन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं, उनमें दो नहटौर और एक नजीबाबाद का एक युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि कश्मीर के ऐशबाग में कई साल से हलवाई का काम करते हैं। ये लोग कई सालों से वहीं रह रहे हैं। अपने घर भी यह नहीं आते जाते हैं। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि इन तीनों लोगों के अलावा मेरठ के एक युवक के कश्मीर में सक्रिय आतंकियों से संबंध हैं और ये कश्मीर में अपने घरों में पनाह भी देते हैं। यह पता चलते ही जिले की पुलिस और सुरक्षा एजेंसी चौकस हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है अबरार जिसका पाक से है कनेक्शन, पांच साल में बना करोड़पति, खुलेंगे गहरे राज

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहटौर के दोनों युवकों के अलावा नजीबाबाद के युवक को बिजनौर में हिरासत में लेकर पूछताछ की पर पुलिस उनसे कुछ उगलवा नहीं सकी। इन लोगों ने पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि उनका किसी आतंकी से कोई संबंध नहीं है। वह कश्मीर में कारोबार जरूर करते हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद वे कश्मीर से वापस आ गए हैं। 

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक इस मामले में गहनता से जांच चल रही है। बिजनौर जिले के तीनों युवकों की रोजाना एसडीएम कोर्ट में हाजिरी लग रही है। मेरठ के युवक के बारे में मेरठ की पुलिस को बता दिया गया है। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा से इन युवकों के बारे में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों के आतंकियों से संबंध रहे हैं या नहीं। एटीएस व अन्य सुरक्षा एजेंसी भी इन युवकों से पूछताछ कर चुकी हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें