फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Baraut: मामूली कहासुनी पर किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा; पुलिस से नोंकझोंक

Fri, 12 Apr 2024 10:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बड़ौत

सार

बड़ौत जिले में मामूली कहासुनी को लेकर किशोर की चाकू से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामूली कहासुनी को लेकर शुक्रवार की देर रात चार-पांच युवकों ने कोतवाली से मात्र सौ मीटर दूरी पर एक किशोर को घेरकर उसकी चाकू से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन किशोर का शव लेकर कोतवाली पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इनती पुलिसकर्मियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले सुनहरी मस्जिद के पास रहने वाले कपड़ा व्यापारी असफाक के 15 वर्षीय बेटे उमर की कुछ युवकों व किशोरों से कहासुनी हो गई थी। उस दौरान लोगों ने मामला शांत कर दिया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर उमर किसी काम से कोतवाली के पास एक मोहल्ले में आया हुआ था। काम पूरा कर उमर वापस घर लौट रहा था, तभी कोतवाली से मात्र सौ मीटर दूरी पर स्थित चौपले पर पहले से ही खड़े चार-पांच युवकों व किशोरों ने उमर को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 

घटना की सूचना पर मृतक के परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उमर को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उमर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उमर के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर सूचना पर एएसपी एनपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक किशोर के परिजनों से जानकारी जुटाई। उधर किशोर की हत्या से परिजन गमगीन है। 
विज्ञापन


सीओ बड़ौत सविरत्न गौतम ने बताया कि दो-तीन दिन पहले बच्चों का आपसी विवाद हुआ था, जिसमें समझौता भी हो गया था। इसी बात को लेकर किशोर की हत्या किया जाना बताया जा रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें