फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन किसानों पर गुलदार ने किया हमला, वन विभाग ने पकड़ा

Fri, 12 Apr 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गढीवान के जंगल में किसानों पर हमला करने वाला पिंजरे में कैद गुलद
विज्ञापन
कोतवाली देहात। खेत में काम कर रहे दो किसानों पर गुलदार ने हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर गुलदार को गेहूं के खेत से पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान गुलदार ने वन विभाग नजीबाबाद के डिप्टी रेंजर पर भी हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम गढ़ीवान निवासी हर्ष (18) पुत्र राकेश कुमार बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक हर्ष पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। गुलदार वहां से दूसरी तरफ चला गया। भागते समय प्रीतम के गन्ने के खेत से निकल कर गुलदार ने गढ़ीवान निवासी सोनू तथा अभिषेक पर हमला कर दिया।
गुलदार के हमले में घायल किसानों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर ले गए। ग्रामीणों ने जंगल में गुलदार होने की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर वन विभाग नजीबाबाद के डिप्टी डेंजर हरगोविंद व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात रविंद्र वशिष्ठ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गुलदार को मगन सिंह के गेहूं के खेत में घेर लिया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर गुलदार को पकड़ लिया। गुलदार ने जाल में फंसते समय डिप्टी रेंजर हरगोविंद पर भी हमला कर दिया। जिसमें डिप्टी रेंजर भी घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी नजीबाबाद लाया गया।
वन विभाग की टीम पकड़े गए गुलदार को अपने साथ ले गई है। रेस्क्यू किए गए गुलदार को चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह की देखरेख में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चिकित्सा परीक्षण डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। पकड़ा गया गुलदार मादा है। रेस्क्यू के दौरान गुलदार ने डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह के दाहिने हाथ की उंगली चबा दी।




- गुलदार को न घेरने की अपील



वन विभाग द्वारा गुलदार देखे जाने पर गुलदार को न घेरने की अपील की। बताया कि इससे गुलदार हिंसक हो सकता है। गुलदार देखे जाने पर निकटतम वन चौकी, रेंज, कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गढीवान के जंगल में किसानों पर हमला करने वाला पिंजरे में कैद गुलद

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गढीवान के जंगल में किसानों पर हमला करने वाला पिंजरे में कैद गुलद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें