फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी से मना किया तो खा लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी ने शादी से मना किया तो खा लिया जहर, मौत
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि किशोरी का क्षेत्र के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार को किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
इसकी भनक लगते ही परिजन उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि शुक्रवार को किशोरी कहीं गई थी। कुछ घंटे बाद वह घर लौट आई। रात में उसने खाना भी नहीं खाया। परिजनों से इसका कारण जानने की कोशिश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सिरफिरे ने तमंचा दिखा बनाया फ्रेंडशिप का दबाव
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने युवती पर तमंचा तानकर फ्रेंडशिप का दबाव बनाया। युवती का भाई युवक से बात करने पहुंचा तो आरोपी ने उसे पीट दिया। शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। युवती को काफी समय से एक युवक स्कूल आते-जाते परेशान कर रहा था। शनिवार को युवती को देख युवक ने उसे रोक लिया और फ्रेंडशिप करने की बात कही।
विज्ञापन

युवती ने जब पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा तो युवक अभद्रता करने लगा और तमंचा तानते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। विरोध पर युवक फरार हो गया। युवती ने घर जाकर भाई को जानकारी दी। भाई आरोपी के घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें