फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बड़ौत में किशोरी की चाकू गोदकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Fri, 07 Aug 2020 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat police, murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में किशोरी की घर में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मोहल्ला शोरगिरान निवासी मजदूर अहसान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह जुमे की नमाज पढ़ने के लिए गया हुआ था। घर पर परिवार की महिलाएं और उसकी बेटी सना (17) मौजूद थीं। शाम चार बजे तीन युवक घर में घुसे।

हमलावरों ने चाकू निकाले, इससे परिवार की महिलाएं डरकर सीढ़ियों से होते हुए छत पर चढ़ गई। हमलावरों ने सना को पकडक़र उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एसपी का कहना है कि जांच पड़ताल में पारिवारिक विवाद के कारण हत्या होना सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें