फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से राहत, आंधी व तूफान से आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मार्गों पर पेड़, विद्युत पोल व तार टूटकर गिरे, बिजली सप्लाई ध्वस्त
विज्ञापन

जल भराव होने से बढ़ी परेशानी, जैन मंदिर की दीवार गिरी, तीन मकान की छत ध्वस्त
बड़ौत/ बिनौली।
नगरीय व देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम अचानक आयी बारिश अपने साथ राहत और आफत साथ लेकर आयी। बरसात से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं तूफान से मुख्य मार्गों पर लगे पेड़, विद्युत पोल व विद्युत लाइन टूटने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह-जगह हुए जल भराव से लोग परेशान हो उठे। उधर, तेज तूफान से बरनावा गांव में जैन मंदिर के पिछले हिस्से की दीवार गिरने से तीन लोगों के मकान की छत ध्वस्त हो गई। गनीमत यह रही कि उस समय मकान के अंदर कोई नही था, इस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं नगर सहित देहात क्षेत्र के दर्जनों गांव में हुए जल भराव से लोग परेशान हो गए। बरसात के साथ आई तेज आंधी व तूफान से बड़ौत-बिनौली, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग सहित अन्य मार्गों पर पेड़, विद्युत पोल व लाइन टूटकर गिरने से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। उधर, बरनावा गांव की आबादी के बीच स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर के पास तेज आंधी से मंदिर के पिछले हिस्से की दीवार अचानक नासिर, नईम पुत्रगण बलिकुदीन, इंतजार पुत्र मीनू के मकान की छत पर गिर गई। इस कारण उनके मकानों की छत ध्वस्त हो गई। दीवार गिरने से मोहल्ले में अफरा-तफरी व भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई नहीं था। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से वहां जमा ग्रामीणों की भीड़ को वहां से हटाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जरीफ कुरैशी, सुभाष शर्मा, फिरोज, साजिद, अबरार, इमरान, जमीर आदि के सहयोग से मजदूरों को लगाकर दीवार के मलबे को हटवाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों के लिए मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तेज आंधी व तूफान से कोताना गांव में मोबाइल का टावर गिरने से वहां से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने मौके से भागकर जान बचाई। मोबाइल टावर गिरने से रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। वहीं खंभा टूटने से गांव की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें