फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के शामली में किशोरी से दुष्कर्म, बहाने से दोस्त के घर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

Sat, 14 Nov 2020 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को एक किशोरी के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बहाने से अपने दोस्त के घर बुलाया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना में पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार कैराना थानाक्षेत्र में शनिवार को क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ क्षेत्र के ही एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। आरोप है कि किशोरी अपने घर में अकेली थी इसी दौरान रिजवान नाम का व्यक्ति उसे किसी काम के बहाने से अपने दोस्त के घर ले गया। जहां रिजवान के दोस्त आफताब ने किशोरी से दुष्कर्म किया, घटना के बारे में किसी को बताने पर देख लेने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्र की ही एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आरोपी फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें