फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कंकरखेड़ा के अपह्रत युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच कर रही पुलिस

Sat, 14 Nov 2020 02:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा के दांतल गांव से अपहृत युवक हसीनुद्दीन (26) की हत्या कर दी गई। एक आरोपी की निशानदेही पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने शव बरामद कर लिया। कंकरखेड़ा के दांतल गांव निवासी लापता युवक हसीनुद्दीन का शव शुक्रवार देर रात पावली स्टेशन के पास मिला। 

विज्ञापन


हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और कमेटी के तीन लाख रुपये लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने लड़की के मामा सुलेमान को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि एक व्यक्ति का दांतल गांव में ससुराल है। इस व्यक्ति की बेटी से युवक के अवैध संबंध थे। इसी के चलते लड़की के परिजन और लड़की के मामा ने हकीमुद्दीन की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी और शव को पावली स्टेशन के पास फेंक दिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें