स्नान करते वक्त अनुज अचानक गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने से वह गंगा में डूबने लगा उसके साथियों ने बताया कि अनुज तैरना नहीं जानता था। मामले की सूचना स्थानीय लोगों को दी गई जिनकी मदद से थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। गंगा में डूबे युवक की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है लेनि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
उधर गंगा में डूबने की सूचना जब अनुज के परिवार को मिली तो परिजनों कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि हस्तिनापुर व चांदपुर पुलिस मौके पर मौजूद है। गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर लगाए गए हैं।
काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक गंगा में डूबे युवक का कोई पता नहीं लग सका है। जम्बूदीप चौकी प्रभारी अरुण मलिक ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर लगाए गए हैं और तलाश की जा रही है। वहीं मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।