फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंग्रेजी पर पकड़ के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में जनपद के उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अंग्रेजी विषय में क्षमता संवर्धन के लिए तीन दिवसीय अंग्रेजी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

शुभारंभ प्राचार्य मनोज कुमार आर्य व प्रवक्ता नरेश कुमार द्वारा किया गया। प्रवक्ता नरेश कुमार ने अंग्रेजी विषय की विशेषता, आवश्यकता, वर्तमान समय में उपयोगिता एवं अन्य आयामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। राम नरेश द्वारा अंग्रेजी कक्षा शिक्षण के सोपान, रश्मि द्वारा अंग्रेजी एवं अन्य भाषा के शिक्षण में अंतर बताए। नीलम पंकज सरोज द्वारा कविता पाठन और रीना खुराना द्वारा भाषाई दक्षता पर प्रशिक्षण प्रदान किया। बताया कि अपने-अपने विद्यालयों में अंग्रेजी भाषा पर दक्षता प्राप्त करने के लिए बोलने की अनिवार्यता, बच्चों को संवाद के अवसर, अपने विचार अंग्रेजी भाषा में प्रकट करनेे के लिए कैसे प्रेरित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें