मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले में आएंगे। वे दोपहर एक बजे परतापुर हवाई पट्टी पर राजकीय वायुयान से आएंगे। डेढ़ बजे सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत वे निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मेरठ बाईपास पर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3:45 बजे हवाई जहाज से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। ब्यूरो