शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर बिजनौर जिले के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर ऑनलाइन व्यवस्था का विरोध किया। मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र एसडीएम सदर मनोज कुमार को सौंपा गया। मांगें पूरी नहीं होने तक ऑनलाइन व्यवस्था का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान किया गया।
यह भी पढ़ें: Deoband: तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला नामंजूर, AIMPLB के समर्थन में उलमा
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षक कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पहले उनकी मांग पूरी की जानी चाहिए, तभी ऑनलाइन व्यवस्था की बात करें।
अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षकों के साथ है। उन्होंने शिक्षकों की लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की।