फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीआरसी पर प्रदर्शन करते शिक्षक। संगठन
विज्ञापन
- टीएफआई के बैनर तले जिले से दिल्ली तक आंदोलन का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने अब निर्णायक संघर्ष का मन बना लिया है। प्रदेश स्तरीय निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को सरधना बीआरसी में शिक्षक संगठनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला कार्यसमिति द्वारा किया गया। इसमें सरधना ब्लॉक कार्यसमिति के 22 पदाधिकारी और संघर्ष समिति के 11 सदस्य शामिल हुए।
बैठक में संरक्षक सुरेश चंद शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश तोमर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार की उपस्थिति में आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता शिक्षकों के हितों के विरुद्ध है। इसके खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन आपसी मतभेद भुलाकर टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले एकजुट हो चुके हैं। डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जिले से लेकर दिल्ली तक लड़ी जाएगी। बैठक में 22 फरवरी को सोशल मीडिया पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक विद्यालयों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। बीएसए कार्यालय से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीआरसी पर प्रदर्शन करते शिक्षक। संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें