जानीखुर्द। जानी में विराट हिन्दू सम्मेलन में विचार सुनते लोग फोटो संवाद
जानी खुर्द स्थित गोल्डन कॉलोनी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी खुर्द स्थित गोल्डन कॉलोनी में बृहस्पतिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व हिंदू समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
धर्म प्रचार-प्रसार के संस्थापक एवं प्रसिद्ध कथावाचक संत शास्वतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि किसी भी समाज को उन्नति के शिखर पर ले जाने और सही दिशा प्रदान करने के लिए धर्म की रक्षा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जब-जब समाज अपने संस्कारों और मूल्यों से विमुख हुआ है तब-तब नैतिक पतन की स्थिति उत्पन्न हुई है।
मुख्य अतिथि अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कवि डॉ. अर्जुन सिसोदिया ने कविताओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह में उत्साह और जोश का संचार किया। आरएसएस के जिला प्रचारक दीपक और वचन सिंह मुनि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, संजय चौधरी, रविभारत चिकारा, वचन सिंह प्रधान, मुनेश बाफर, मनोज फौजी, सुशील आडवाणी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जानीखुर्द। जानी में विराट हिन्दू सम्मेलन में विचार सुनते लोग फोटो संवाद