फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती के एआईसीटीई आइडिया लैब में , शिक्षकों ने सीखी आधुनिक तकनीकें

Tue, 30 Jun 2026 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समपान
विज्ञापन

विज्ञापन समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग स्थित एआईसीटीई आइडिया लैब में आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) मंगलवार को संपन्न हो गया। 24 से 30 जून तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को अत्याधुनिक मशीनों, उपकरणों और नवाचार आधारित तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने थ्री-डी प्रिंटर, थ्री-डी स्कैनर, सीएनसी राउटर, कटिंग एवं एनग्रेविंग मशीन, लेथ-कम-मिलिंग, पीसीबी मिलिंग मशीन सहित अन्य आधुनिक उपकरणों के संचालन की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोटिक्स, रास्पबेरी पाई, आर्डुइनो आधारित प्रोजेक्ट, स्टार्टअप और उद्यमिता विषयों पर विशेषज्ञों ने सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने स्वयं विभिन्न मशीनों पर कार्य कर प्रोटोटाइप भी तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने कहा कि एआईसीटीई आइडिया लैब शिक्षकों और विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान, डिज़ाइन थिंकिंग और उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है। सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग के डीन एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कपिल ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य आइडिया लैब को नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप और बौद्धिक संपदा सृजन का प्रमुख केंद्र बनाना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमांशु अग्रवाल और अजय कुमार ने किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजन में डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. निखिल राठी, डॉ. अरुणा बंसल, डॉ. विकास शर्मा, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें