फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जर्जर खंभा टूटने से संविदा लाइनमैन घायल

विज्ञापन
सरधना। घायल संविदा लाइनमैन तसलीम। संवाद
विज्ञापन
- ऊर्जा निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ मार्ग पर मंगलवार सुबह बिजली का फॉल्ट ठीक करने के दौरान जर्जर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में खंभे पर कार्य कर रहा संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जर्जर खंभों को शीघ्र बदलने की मांग की।
मेरठ मार्ग स्थित कब्रिस्तान के पास भूरा कुरैशी की चिकन मंडी के निकट लगा लोहे का बिजली का खंभा लंबे समय से जर्जर हालत में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका था। इसके संबंध में कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत की गई थी, लेकिन उसे नहीं बदला गया। मंगलवार सुबह जोगियान मोहल्ला निवासी संविदा लाइनमैन तस्लीम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वह खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगे, अचानक खंभा टूट गया और वह नीचे आ गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल लाइनमैन को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घायल को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है। घायल लाइनमैन का उपचार कराया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी और आवश्यकता अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। घायल संविदा लाइनमैन तसलीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें