फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्थान
विज्ञापन
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को शिक्षकों द्वारा लोहड़ी पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन पूर्ण रूप से शिक्षकों की सहभागिता से सादगीपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर में पारंपरिक अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। शिक्षकों ने अग्नि में तिल, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित कर सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की। लोहड़ी से जुड़े लोक गीतों और पारंपरिक बोलियों से माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रुचि गुप्ता ने कहा कि लोहड़ी जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। विद्यालय प्रबंधक संजय चौधरी ने कहा कि भारतीय पर्व हमें सामूहिकता, उत्साह और जीवन में संतुलन का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें