फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सर्दी का सितम जारी, पाला गिरने से गलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। सर्दी का सितम बीते एक सप्ताह से लगातार जारी है। पाला गिरने से गलन बढ़ गई है। घना कोहरा गिरने से राहगीरों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिली जिससे लोगों ने राहत महसूस की। फसलों को पाले से बचाने के लिए किसान कई जगह खेतों की मेढ़ पर धुआं करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बहसूमा क्षेत्र में न्यूनतम और अधिकतम तापमान काफी कम हो गया है। साथ ही रात के समय पाला अधिक गिरने के कारण गलन बढ़ रही है। देर रात में घना कोहरा होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार को अपराह्न करीब 12:45 बजे सूर्य देव के दर्शन हुए। धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की और धूप में बैठकर आनंद लिया। शाम करीब 4:30 बजे धूप की गर्माहट कम होती चली गईं और धीरे-धीरे सर्दी का सितम बढ़ता चला गया। शाम होते ही एक बार फिर से कोहरा आने के कारण दृश्यता कम होती चली गई। देर शाम को वाहन रेंगते नजर आए। कृषि विशेषज्ञ ठाकुर मुकेश सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल को पाले से बचाने के लिए पानी की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें