मेरठ के दौराला में मटौर के श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका रजनी की कोरोना ने जान ले ली। उनकी मौत पर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने मार्मिक पोस्ट डालकर सभी को झकझोर दिया।
प्रधानाचार्या एवं नीरा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. नीरा तोमर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। कहा कि वह आपातकाल में सभी की सहायता करती हैं और कभी विपरीत परिस्थितियों में पीछे नहीं हटती। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने अपने खर्च से मॉस्क बांटे तो बेटियों को निशुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई। मिशन शक्ति अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सहायता कर लोगों को जागरूक किया। लेकिन रविवार को वह अपनी एक शिक्षिका को वेंटिलेटर उपलब्ध कराने के लिए सभी से गुहार लगाती रही। उनके कॉलेज में पढ़ाने वाली शिक्षिका रजनी को ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। गुहार के बावजूद मेरठ के किसी भी अस्पताल से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।
वेंटिलेटर न मिल पाने की वजह से उन्होंने अपनी एक अच्छी शिक्षिका को खो दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपने इस दर्द को बयां किया। डॉ. नीरा तोमर का कहना है कि कोरोना महामारी में सभी एक-दूसरे का साथ दें। आज उन्होंने अपनी बेटी जैसी एक शिक्षिका को खो दिया है। क्या पता किसी की मदद से कोई बच जाए।
ये भी पढ़ें
. कोरोना का कहर: 18 घंटे तक घरों में पड़े शव, उठाने वाला कोई नहीं, पूरी रात एंबुलेंस में घायल बेटे को लेकर भटकती रही मां
. मेरठ मेडिकल काॅलेज का हाल : इमरजेंसी के फर्श और स्ट्रेचर पर तड़प रहे मरीज, बेड के लिए लिए भटक रहे तीमारदार
न्यू