उसके बाद गांव में चौपाल लगाकर गामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही है। बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गांव में 209 किसानों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 149 किसानों के खाते में किस्त आई है, जबकि 61 किसान अभी वंचित है। शुद्ध डाटा प्राप्त न होने के कारण भी किसानों को समस्या आई है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से लाभांवित होने के लिए प्रेरित किया। सुमंगला योजना से भी ग्राम वासियों को प्रेरित किया। इसके फायदे बताए। आयुष्मान भारत की समीक्षा की, जिसकी जानकारी दी गई। किसानों से कहा कि फसलों के अवशेष न जलाए। पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
ग्रामीणों ने इंटर कॉलेज, यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ हुबलाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, बीएसए राजीव रंजन मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, डीएसओ नीरज सिंह, ग्राम प्रधान नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं डीएम शकुंतला गौतम और सीडीओ पीसी जायसवाल ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया। इसके अलावा गर्म कपडे भी वितरित किए गए।