बताया गया कि ड्रग्स विभाग की बिजनौर, मेरठ, नोएडा और बागपत की संयुक्त टीम को यह कामयाबी मिली है। टीम की जांच पड़ताल में सामने आया है कि ये आरोपी इन दवाइयों को मेरठ से बागपत सप्लाई करते थे।
वहीं पकड़ी गई दवाइयों में ज्यादातर एंटीबायोटिक हैं। ड्रग्स विभाग ने दवाओं के आठ नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के अनुसार मेरठ के सरधना निवासी माफिया का खेल सामने आया है। इससे पहले भी यहां 33 लाख की नकली दवाइयों को भंडाफोड़ हो चुका है।