फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 25 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़, एक ही जगह से जारी होते थे बिल

Sat, 16 Jan 2021 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

केंद्रीय माल एवं सेवाकर (सीजीएसटी) ने मुरादाबाद में जाली कंपनियों के सहारे टैक्स चोरी का पर्दाफाश कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में करीब 25 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है। यह जानकारी प्रिंसिपल कमिश्नर, सीजीएसटी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने गुरुवार को मुरादाबाद व दिल्ली में पांच-पांच, हरियाणा में दो और पंजाब में एक स्थान पर एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान मैसर्स डीएम एंड संस और वेव एग्रो ऑयल्स नामक दो संदिग्ध कंपनियां सामने आईं। इनके मालिक अर्चित अग्रवाल और अंशुल अग्रवाल को शुक्रवार को मेरठ ऑफिस बुलाकर पूछताछ की गई। एक कंपनी की मालिक श्वेता अग्रवाल हैं। उनका कामकाज उनके पति संभाल रहे हैं। करीब 20 जाली फर्म के जरिए 25 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है। यहां से उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक ही जगह से जारी होते थे बिल
ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार और असिस्टेंट कमिश्नर अंकित गहलौत ने बताया कि ये कंपनियां कागजों में चल रही थीं। उनसे परचेज दिखाकर यह कारनामा किया। अलग-अलग जगह से बिल दिखाए गए हैं। हालांकि ये बिल आरोपी मुरादाबाद स्थित अपने घर से जारी करते थे। बताया कि वेब एग्रो के दो गोदाम से तेल भी बरामद हुआ जबकि डीएम एग्रो से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इनके फेसबुक अकाउंट पर काठमांडू की लोकेशन मिली थी जबकि ऑफिस का संचालन मुरादाबाद से किया जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli Corona Vaccination: टीका लगवाने के बाद ब्लाक मैनेजर की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप, फिर जांच में सामने आई ये बात

विज्ञापन

बैंकों की मिलीभगत का भी अंदेशा
सीजीएसटी अफसरों ने बताया कि आरोपियों के घर से 14 लाख रुपये मिले हैं। इनके अतिरिक्त कई कंपनियों की बैंक पासबुक व चेक बुक बरामद हुई हैं। बैंक की भूमिका भी सवालों के घेरे में है, इसकी जांच की जा रही है। उनके अकाउंटेंट मुकेश व नितिन से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उनसे जाली बिल बुक के अतिरिक्त पेन ड्राइव में काफी बिल मिले। इस प्रकार कारोबार का आकलन 140 करोड़ रुपये के पास है।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में टीकाकरण की शुरुआत, सीएमओ ने लगवाया पहला टीका, फिर कही ये बड़ी बात

टीम में ये रहे शामिल
टीम में ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार और असिस्टेंट कमिश्नर अंकित गहलौत, सुपरिटेंडेंट देवेंद्र कुमार, आरएस राठौर, पीके शर्मा, इंस्पेक्टर राजकुमार, दीपक कुमार श्रीवास्तव, विजेंद्र, कमल सिंह और विपुल तोमर शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें