एक दिन के लिए एस डी एम बनी कक्षा 8 की छात्रा तनु महिला की समस्या सुनते हुए। (मवाना)
मवाना। मिशन शक्ति फेज 5.0 के बालिका सशक्तीकरण के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा तनु एक दिन के लिए एसडीएम बनी। तनु ने एक महिला की चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत को सुना।
गांव किशोरीपुरा निवासी तनु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा है। तनु की बहन वंशिका भी कक्षा आठवीं में साथ में ही पढ़ती है। छोटा भाई देव गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। तनु के पिता सोमवीर मजदूरी करते हैं और मां सिमरन गृहिणी हैं। मिशन शक्ति बालिका सशक्तीकरण तनु को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। विद्यालय की वार्डन पूनम रानी के साथ तनु तहसील पहुंची एसडीएम संतोष सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तनु ने कहा शिक्षा ही देश के भविष्य को मजबूत बनाएगी। तनु ने बताया कि वह आईपीएस बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती है। एसडीएम संतोष सिंह ने तनु को बताया कि किस प्रकार फरियादियों की शिकायत, समस्या सुनने के बाद उसके निराकरण के लिए किस प्रकार संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाते हैं।