दौराला - भराला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक दिन का कार्य संभालती छात्राएं। स्रोत : संस्थ
दौराला। राज्य सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के छठे चरण के तहत भराला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं को प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रधानाचार्या शशि कौशिक ने बताया कि विद्यालय की कक्षा पांचवीं की छात्रा इशिका को प्रधानाध्यापक, कक्षा पांच और चार की छात्राएं कृति, वैष्णवी, दिव्या, आलिया, लविषा, निदा को कक्षा अध्यापक बनाया गया। छात्राओं ने विद्यालय के संचालन का कार्य किया गया, जिसमें बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय की साफ सफाई, मध्याह्न भोजन वितरण आदि कार्य किया गया। कक्षा तीन, चार, पांच के बच्चों द्वारा बाल विवाह, बाल मजदूर रोकथाम, मिशन शक्ति संबंधित पोस्टर भी बनाए गए, जिसमें देवराज ने प्रथम, उमर ने द्वितीय, उजैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।