फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक पर गुमराह करने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से की आरोपी की रिमांड की मांग

विज्ञापन
सरधना। रिहान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरधना। तंत्र विद्या के नाम पर दो मासूमों की बलि देने वाले तांत्रिक असद के चंगुल में फंसे 11 वर्षीय रिहान का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस और परिजन कई बार जंगल और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को फिर परिजनों ने पुलिस से मुलाकात की और तांत्रिक असद को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ करने की मांग की, जिससे रिहान का शव बरामद हो सके।
विज्ञापन

गांव नवाबगढ़ी निवासी तांत्रिक असद ने कुछ समय पूर्व 11 वर्षीय रिहान और 14 वर्षीय उवैश की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी ने यह खौफनाक कदम कथित तंत्र क्रिया के तहत उठाया था। पुलिस ने उवैश का शव जंगल से बरामद कर लिया था, लेकिन रिहान का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। तांत्रिक असद ने पूछताछ में रिहान का शव जंगल में दबाने की बात कही थी। पुलिस उसे साथ लेकर एक खेत में खोदाई भी करा चुकी है, जहां से रिहान की पेंट तो बरामद हुई थी, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने आसपास के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शव नहीं मिला।
परिजनों ने तांत्रिक असद पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए यह आशंका जताई कि कहीं उसने रिहान का शव अपने घर में तो नहीं दबा रखा। इस आधार पर पुलिस ने उसके घर की खोदाई भी कराई, लेकिन वहां से भी कुछ बरामद नहीं हुआ। रिहान के परिजनों की हालत बेहद खराब है। कई दिनों से शव के इंतजार में उनकी आंखें पथरा चुकी हैं। मंगलवार को वह एक बार फिर थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की मांग की। परिजनों ने आशंका जताई कि आरोपी अभी भी सच्चाई छिपा रहा है।
विज्ञापन


फिर चलेगा सर्च अभियान
तांत्रिक असद से पूछताछ में उसने फिर यही कहा है कि शव जंगल में ही दबा है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जंगल में एक बार फिर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। संजय कुमार जायसवाल, सीओ, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें