फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफपुर में पुलिस चौकी का निर्माण शुरू

विज्ञापन
लतीफपुर में पुलिस चौकी के लिए नापतोल करते ग्रामीण और पुलिस कर्मी स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में अपराध पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी का निर्माण शुरू कराया गया है। गांव में पुलिस चौकी बनने से जहां अपराध पर नियंत्रण लगेगा, वहीं ग्रामीणों को पुलिस सहायता के लिए अब अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पुलिस चौकी बनाने का आदेश जारी किया। मंगलवार को थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहमति से उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र के कई गांवों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। गांव में पुलिस चौकी के निर्माण से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अब 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। इस कारण अब कोई डर और भय का माहौल नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें