मेरठ की एसजी कंपनी की ओर से तो भारतीय टीम के दस खिलाड़ियों को स्पोंसर किया गया। इनमें रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, मो. सिराज और जसप्रीत बुमराह समेत दस खिलाड़ी शामिल हैं।
सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
खिलाड़ियों ने अपनी डिमांड के आधार पर बैट तैयार कराए। हार्दिक पंड़या ने खुद मेरठ पहुंचकर बैट तैयार कराया था। ऋषभ पंत और सूर्य कुमार यादव ने भी खुद बैट तैयार कराकर मंगवाया था।
कपिल देव ने मेरठ के बल्लों को लेकर कही थी ये बात
वर्ष 2017 में मेरठ आए कपिल देव ने भी मेरठ के बल्लों की तारीफ करते हुए कहा था कि मेरठ बल्लों की नगरी है। यहां के बल्ले देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं। जब भी कोई मेरठ आता था तो हम कहते थे कि हमारे लिए एक बल्ला लेकर आना। उन्हें इस बात का दुख हमेशा रहेगा कि हमारे समय में यहां के उद्यमियों ने ऐसे बल्ले क्यों नहीं बनाए। उस समय के बल्लों में आज जैसी थ्रो और टोन नहीं थी। कपिल देव ने कहा था कि यहां के खिलाड़ी खुशनसीब हैं कि उनका टैलेंट बाहर लाने के लिए स्पांसर मिल रहे हैं।
टीम इंडिया की जीत पर जश्न
- फोटो : अमर उजाला
भारत की जीत पर होटलों में भी हुआ जश्न
मैच को लेकर शहर के सभी बड़े होटलों में काफी इंतजाम किए गए थे। गढ़ रोड, दिल्ली रोड, बाईपास स्थित सभी होटलों में मैच देखने की व्यवस्था की गई थी। भारत की जीत के बाद सभी लोग होटल में जीत का जश्न मनाते नजर आए।
कई जगहों पर तो होटल संचालकों की ओर से उन्हें स्पेशल ऑफर भी दिए गए। होटल हारमनी इन के संचालक नवीन अरोड़ा ने भी मैच जीतने के बाद जश्न मनाया और ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दिए।