भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 70 साल के कलंक को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था, उस बलिदान का सपना साकार किया गया है। अब कश्मीर का विकास होगा कश्मीर में निवेश होगा। दुनिया भर के पर्यटक अब भारत के स्वर्ग को देखने आएंगे।
ये भी पढ़ेंः अनुच्छेद 370 पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, देशवासियों का अखण्ड भारत का सपना हुआ साकार
उन्होंने कहा लोहिया और बाजपेई ने भी कश्मीर से धारा 370, 335a हटाने का सपना देखा था। अब वह सपना पूरा हो गया। अब कश्मीर में भी देश के अन्य भागों की तरह तिरंगा फहरेगा। कश्मीर में नौजवानों को रोजगार मिलेगा। अब कश्मीर में हिंदुस्तान के लोगों का दिल खोलकर स्वागत होगा। आतंकवाद और अलगाववाद अब समाप्त होगा। भय और आतंक की अब कोई जगह नहीं है। अब कश्मीर में देश के अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी सही में लाभ मिलेगा।