फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता का फर्ज निभा रही स्वर्ग आश्रम संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवता का फर्ज निभा रही स्वर्ग आश्रम संस्था
विज्ञापन

शामली। स्वर्ग आश्रम शामली दिल्ली रोड निर्धन और लावारिस मृतकों के शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवार की तरह फर्ज निभा रहा हैं। संस्था की तरफ से अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और अन्य कर्मकांड की सामग्री की निशुल्क व्यवस्था की जाती है।
स्वर्ग आश्रम शामली दिल्ली रोड समिति के उपमंत्री पुनीत द्विवेदी ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंदों की सेवा समर्पण भाव के साथ की जाती है। लावारिस या निर्धन परिवार के शवों के अंतिम संस्कार के लिए संस्था की तरफ से पहले ही निशुल्क सामग्री और लकड़ी की व्यवस्था की जाती रही है। अब कोरोना महामारी में संस्था पूरी तरह समर्पण व सेवाभाव से मदद करने में जुटी है। अगर किसी परिवार को शव का अंतिम संस्कार करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है, तो उनकी पूरी मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन श्मशान घाट को सैनिटाइज कराने के साथ वहां आने वाले सभी लोगों को मास्क वितरित किए जाते हैं। संस्था की तरफ से जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रचार भी कराया जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें