फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबसी : कोरोना से जूझ रहे भाई को ऑक्सीजन पहुंचाने में खुद भी हुआ संक्रमित, दोनों की मौत, बेटी ने किया पिता अंतिम संस्कार

Sat, 15 May 2021 10:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 10 दिन में एक ही परिवार में दो भाइयों की मृत्यु हो गई। एक कोरोना से लड़ते हुए दम तोड़ गया तो दूसरा उसकी सेवा के लिए घंटों ऑक्सीजन की लाइन में खड़ा संक्रमित होकर जिंदगी से जंग हार गया। 
विज्ञापन
पिता के शव को मुखग्नि देती बेटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना का कहर लगातार परिवारों को कॉल का ग्रास बना रहा है। 10 दिन में एक ही परिवार में दो भाइयों की मृत्यु हो गई। एक कोरोना से लड़ते हुए दम तोड़ गया तो दूसरा उसकी सेवा के लिए घंटों ऑक्सीजन की लाइन में खड़ा रहा और अस्पताल में ड्यूटी देता रहा। इसके चलते वह भी संक्रमित हो गया। उसकी भी मौत हो गई। ऐसे में मृतक की बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का आर्य समाज की रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


आर्य समाज बुढ़ाना गेट के अध्यक्ष अशोक सुधाकर महामारी के दौर में एक तरफ श्मशान घाट में गैस संचालित शवदाह गृह लगवाने की कवायद में जुटे हैं। वहीं, वह मात्र 10 दिन में अपने दो भतीजों को खो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 6 मई को सचिन अग्रवाल की आनंद अस्पताल में मृत्यु हुई। बाद में उसका बड़ा भाई नितिन अग्रवाल संक्रमित हो गया। 15 मई को उसकी भी मृत्यु हो गई। नितिन की बड़ी बेटी टिमटिम ने पिता का अंतिम संस्कार किया। अशोक सुधाकर ने बताया कि नितिन श्मशान में परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी लोग नितिन को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान सबकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

 
निशुल्क शवों को पहुंचा रहे श्मशान घाट
इंसानियत मानव सेवा समिति के वालंटियर्स प्रतिदिन तीन से चार शवों को अपनी एंबुलेंस की मदद से निशुल्क सूरजकुंड श्मशान में पहुंचा रहे हैं। समिति के आशुतोष वत्स और राहुल कस्तला ने समिति मेडिकल स्थित कोविड शवग्रह पर हेल्पलाइन नंबर 9720117686 चस्पा कर दिया है।

आशुतोष ने बताया कि मेडिकल में एंबुलेंस चालकों द्वारा शवों को लेकर जाने में अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में 24 घंटे समिति द्वारा निशुल्क जरूरतमंद लोगों को एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें