दरोगा के साथ मारपीट करते संदिग्ध युवक
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में एक एटीएम में घुसे दो संदिग्धों को देखकर अंदर पहुंचे दरोगा के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। एक युवक तो इस दौरान भागने में सफल रहा। जबकि दूसरे को आसपास के दुकानदारों की मदद से दरोगा ने दबोच लिया। दरोगा ने पकड़े गए युवक को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में कस्बे के ज्योतिबा फूले तिराहे पर इंडिया नंबर वन एटीएम स्थित है। शनिवार की दोपहर दो संदिग्ध युवक एटीएम में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी वहां से सिविल ड्रेस में गुजर रहे चौकी इंचार्ज विपिन यादव को उन पर शक हुआ। वे एटीएम में घुसे युवकों से पूछताछ करने लगे। दोनों युवक अपने आप को घिरता देखकर एसआई से भिड़ गए और हाथापाई शुरू कर दी। आसपास के दुकानदार पहले तो इसे आपस का झगड़ा समझते रहे। लेकिन सादी वर्दी में होने के कारण दुकानदार एसआई को नहीं पहचान पाए। इसी दौरान एक युवक एसआई के साथ मारपीट कर फरार हो गया। जबकि दूसरे युवक को मौके पर पहुंचे दुकानदारों की मदद से एसआई ने पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: दरोगा सहित सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए युवक को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: दरोगा-महिला पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज, बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, तस्वीरें
उधर, मारपीट की इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह दिन भर खूब वायरल हुआ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/