फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश राणा ने अखिलेश यादव पर कसा तंज: स्टैंड पर खड़ी साइकिल कभी चला नहीं करती, भाजपा के पक्ष में करें मतदान

Sat, 01 Jan 2022 11:13 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

सुरेश राणा ने कहा कि पहले की सरकारों में केवल जनता को लूटने का काम किया जाता था। जिससे प्रदेश में गुंडाराज कायम था, लेकिन भाजपा की सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम किया। 2017 की तर्ज पर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। 
विज्ञापन
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की साइकिल का पहिया बड़ी तेजी से दौड़ रहा है, लेकिन साइकिल स्टैंड पर खड़ी है। स्टैंड पर खड़ी साइकिल कभी चला नहीं करती। शनिवार को  गंगा-यमुना गंदेवड़ा में गन्ना मंत्री सुरेश राणा  ने घाट पर पहुंचकर घाट पर सिंचाई विभाग की ढाई करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और पर्यटन विभाग की 99 लाख की परियोजना का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


गन्ना मंत्री  सुरेश राणा ने कहा कि योगीराज में देशभर में उत्तर प्रदेश नंबर एक के पायदान पर पहुंच गया है। योगीराज में कानून व्यवस्था की बात हो, सड़क के निर्माण की बात हो, लोगों के हित की योजनाओं की बात हो, प्रदेश सरकार ने जनहित ध्यान में रखते हुए काम किया है। पहले की सरकारों में जहां बहन-बेटियों का सड़क पर निकलना मुश्किल होता था। अब महिलाएं बेखौफ होकर कहीं भी आ-जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि  गंगा यमुना  क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। हरिद्वार और प्रयागराज के बाद केवल थानाभवन में गंगा यमुना का संगम हो रहा है। योगी सरकार ने इसे  पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने का काम किया है। यह भविष्य में छोटा हरिद्वार बनकर उभरेगा। समारोह में भाजपा एमएलसी  व पूर्व प्रधानमंत्री वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। कहा कि थानाभवन विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। जनपदभर में जिस तरह से हाईवे और सड़कों का जाल बिछा है, वह वास्तव में काबिले तारीफ है। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पंवार मादलपुर ने किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें