फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत के कपड़ा व्यापारी की बेटी ने 17 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दहेज में पांच करोड़ नकद और पांच करोड़ के सोने की मांग को लेकर गुरुग्राम के दवा कारोबारी के परिवार ने गुजरात के कपड़ा कारोबारी की बेटी का उत्पीड़न किया। पीड़िता ने 17 लोगों के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गुजरात के सूरत के बड़े कपड़ा कारोबारी नरेश कुमार चाचान की बेटी सुरभि ने जागृति विहार में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। परिजनों ने उसका विवरण वैवाहिक वेबसाइट पर डाला था। इसके जरिए सुरभि की शादी गुरुग्राम अरबन एस्टेट के दवा कारोबारी पुरुषोत्तम अग्रवाल के बेटे रुचिर अग्रवाल से तय हो गई। सूरत में 10 अक्टूबर 2023 को रिंग सेरेमनी हुई। इसके बाद जयपुर में 21 जनवरी 2024 को विवाह हुआ। थाने में दी तहरीर में सुरभि ने बताया कि शादी में आठ करोड़ का खर्च हुए थे।
इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में पांच करोड़ नकद और पांच करोड़ के सोने की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाकर गर्भ भी गिरा दिया गया। आरोपियों के उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा से शिकायत की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मामले की जांच की। आरोपी पक्ष को कई बार बुलाया गया, लेकिन कोई नहीं आया। इस पर कप्तान के आदेश पर महिला थाने में दवा कारोबारी पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी रेनू अग्रवाल, बेटे रुचिर अग्रवाल व शिखर अग्रवाल, साले विनोद कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी स्वीटी गुप्ता, साढू मुकेश गुप्ता, उनकी पत्नी रेखा गुप्ता, बहन मधु, बहनोई सुमाश और दिनेश गोयल, पूनम गोयल, पवन गोयल, मीनाक्षी गोयल, सुनील बंसल, संजय बंसल और संजय अग्रवाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें