फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भामौरी में दो उम्मीदवारों के समर्थकों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भामौरी में दो उम्मीदवारों के समर्थकों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग में पांच घायल
विज्ञापन

सरधना। भामौरी गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे शराब पीने को लेकर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच गाली-गलौज हो गई। मामला मारपीट से संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
भामौरी गांव निवासी विनोद पुत्र महेंद्र और महेश पक्ष के बीच बुधवार रात किसी बात पर कहासुनी हो गई। मामला गाली-गलौज से शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट व संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव व कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने संघर्ष की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व थाने पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भामौरी में संघर्ष की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और संघर्ष में घायल हुए राहुल पुत्र विनोद, विनोद पुत्र महेंद्र, दूसरे पक्ष से सुरेश, नरेश व महेश को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि दो प्रत्याशियों के समर्थक शराब के नशे में आपस भिड़ गए और पथराव व फायरिंग हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें