फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध चुना तो 14 बीघे जमीन दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्विरोध चुना तो 14 बीघे जमीन दूंगा
विज्ञापन

मवाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है। मतदाताओं को लुभाने में प्रत्याशी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। चर्चा है कि गांव जंधेडी में प्रत्याशियों ने कहा है कि उनको निर्विरोध प्रधान बना दो तो वह गांव के विकास के लिए 14 बीघा जमीन देंगे।
विकास कराने के वादों में प्रधान पद के प्रत्याशी विधान सभा चुनावों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ रहे हैं। इस समय दावतों का दौर जोर पकड़ने लगा है। चर्चा है कि गांव जंधेडी में हुई पंचायत में एक प्रत्याशी ने घोषणा की कि यदि उसे निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाया जाता है तो वह गांव के विकास के लिए 14 बीघा जमीन देगा। जिसमें गांव के लिए डिग्री कॉलेज, बच्चों के लिए खेल का मैदान तथा तालाब बनवाकर देगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दूसरी पंचायत में दूसरे प्रत्याशी ने निर्विरोध चुने जाने पर 20 बीघा जमीन देने की घोषणा की है। साथ ही पूरे गांव के बच्चों को निशुल्क शिक्षा तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने की घोषणा की। लगभग आधा दर्जन प्रत्याशी इस गांव में सामने आ रहे हैं। सही स्थिति नामांकन के बाद स्पष्ट होगी, लेकिन गांवों की शाम अब पंचायतों में बदलने लगी है।
विज्ञापन

पार्टी का समर्थन पाने के लिए लगा रहे जोर
मवाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों का जोर इस बात को लेकर भी है कि किसी प्रकार उन्हें किसी पार्टी का समर्थन मिल जाए। जिसके लिए वह पार्टी हाईकमान तक संपर्क बनाए हुए हैं। ऐसा ही एक उदाहरण सपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची में देखने को मिला। दो दिन पहले वार्ड 33 से शकुंतला यादव पत्नी स्व. धर्मवीर यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। मंगलवार को उनके स्थान पर सोनम भड़ाना का नाम घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पार्टी हाईकमान से जुगत भिड़ाने के बाद बुधवार को फिर से शकुंतला यादव को सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने सपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें