सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एपी शाही के मुताबिक, हवा का रुख बदलने से तापमान स्थिर बना है और अगले दो दिनों में यानी 20 और 21 जुलाई को मध्यम बारिश की संभावना है।
इस बीच एक राहत की बात ये भी है कि मेरठ और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता (AQI) 109 से नीचे बनी हुई है, जिससे लोग साफ और शुद्ध हवा में सांस ले पा रहे हैं।
कांवड़ यात्रा का असर- मोहल्लों की गलियों तक जाम
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी भीड़ देखी जा रही है। कांवड़ियों का रेला बढ़ता ही जा रहा है और अगले तीन दिन इसका चरम देखने को मिलेगा। डाक कांवड़ियों की संख्या भी अब तेजी से बढ़ रही है।
इस बीच मोदीपुरम की 20 से ज्यादा कॉलोनियां बैरिकेडिंग में कैद हो गई हैं। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के आसपास का जीवन लगभग ठहर-सा गया है।