फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra:शहर में वनवे होने से जाम...दो किलोमीटर जाने में लगे दो घंटे लगे, लोग परेशान

Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था के तीसरे दिन दिल्ली रोड से परतापुर तक भीषण जाम लग गया। पंचक खत्म होते ही शहर में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ी, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

विज्ञापन
दिल्ली रोड वनवे होने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में वनवे व्यवस्था लागू होने के तीसरे दिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शुक्रवार को हालात और खराब हो गए। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर संजय वन और परतापुर तक भीषण जाम लग गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


हाल यह रहा कि महज दो किलोमीटर की दूरी पार करने में ही दो घंटे तक लग गए। यातायात पुलिस तैनात होने के बावजूद जाम से राहत नहीं मिली। शाम चार बजे से देर रात तक लोग राहगीर यूहीं ही जाम में फंसे रहे। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने भी ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

पंचक खत्म होते ही शहर में शिवभक्तों की संख्या बढ़ गई है। अब शहर के अंदर भी कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। इसके चलते यातायात पुलिस ने दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड को पूरी तरह से वनवे कर दिया है। पुलिस ने सभी जगह बैरिकेडिंग कर दी थी। केवल शहर से लेकर हाइवे तक बड़े चौराहे खुले है, जहां से निकलकर जा सकते है। वनवे व्यवस्था लागू होने के कारण ही शुक्रवार को दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर परतापुर तक लंबा जाम लगा रहा।

वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण चारपहिया और दोपहिया वाहन फंसे रहे। ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डे पर लंबा जाम लगा रहा। गढ़ रोड पर सोहराब गेट बस अड्डे पर लंबा जाम लगा रहा। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि वाहनों का दबाव एक तरफ अधिक होने के चलते जाम की स्थिति बन गई थी। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया। शहर की गलियों से होकर निकलने में भी दोपहिया वाहन चालकों को डेढ़ घंटे का समय लग गया।

ऑटो और ई-रिक्शा किए प्रतिबंधित
यातायात पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा को भी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रतिबंधित कर दिया है। दिल्ली रोड और हापुड़ रोड समेत सभी स्थानों पर आटो और ई-रिक्शा यातायात पुलिस ने बंद करा दिए है ताकि जाम की स्थिति न बिगड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें