पुलिस टीम ने संदीप उर्फ बस्सी के पास से .30 की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। वहीं इस संबंध में पीएस स्पेशल सेल में कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ बसी पहले दिल्ली में चोरी और हत्या और अन्य सहित चार आपराधिक मामलों में शामिल हो चुका है। वह पांच से ज्यादा आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था।
कंकरखेड़ा थाने के पावली खुर्द गांव में 20 मई यानी शुक्रवार को एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के ही सनी काकरान, चिंदौड़ी निवासी अतुल और दिल्ली के नसरूद्दीन को नामजद किया था।
मेरठ के ही इंचौली में 29 अगस्त 2021 को बसपा नेता मनोज कुमार की हत्या के बाद सनी और अतुल पर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। तभी से यह पुलिस के हाथ नहीं आए। इन पर हरियाणा और उत्तराखंड में भी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। मेरठ पुलिस इन बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।
गिरफ्तार गैंगस्टर संदीप और उसके साथी अतुल और मोटा और सनी काकरान दीपक बॉक्सर के गिरोह के साथ काम कर रहे थे और उन्होंने दीपक बॉक्सर के निर्देश पर दिल्ली में भी हत्याओं को अंजाम दिया था।
मामले की आगे की जांच जारी है।