फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 32 लाख की ठगी का मामला, मुजफ्फरनगर पुलिस के सामने ये बड़ी चुनौती, आखिर कब खुलेंगे असली राज

Wed, 25 May 2022 01:54 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, मेरठ

सार

32 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस को कई बड़े तथ्यों को उजागर करना है। बताया था कि राशिद इस गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी प्रकरण में मुजफ्फरनगर पुलिस को अभी कई तथ्यों का राज उजागर करना हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि ठग गिरोह का सरगना इतना बड़ा खेल अपने तीन साथियों के सहारे नहीं कर सकता। उनकी पीठ के पीछे बड़े अधिकारी हो सकते हैं। सही से जांच की जाए तो इन अधिकारियों के चेहरे से पर्दा उठ सकता है।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद नत्थू निवासी इंद्रानगर लखनऊ, रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी मछली फाटक कालोनी, ठाकुरगंज लखनऊ, लक्खी पांडेय पुत्र आनंद पांडेय निवासी टूडा कॉलोनी, तेज बाग, थाना पीजीआई लखनऊ व अंकित वर्मा पुत्र संतराम वर्मा, निवासी ग्राम करपिया, थाना मंसूरी, बाराबंकी को गिरफ्तार कर सरकारी नौकरी दिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। 

बताया था कि राशिद इस गिरोह का सरगना है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। यह अलग है कि पुलिस इस बारे में चुप्पी साधे है, बावजूद इसके पुलिस में दबी जुबान में चर्चा है कि इतने बड़े खेल के पीछे अकेले राशिद व उसके तीन साथी नहीं हो सकते। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करते ही जल्दबाजी में ठगी का राजफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भिजवा दिया, लेकिन कई तथ्य अभी ऐसे बचे है, जिनका जवाब तलाशना बेहद जरूरी हैं। 

यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज
 

विज्ञापन

सबसे अहम बात तो यह है कि पुलिस ने अभी पीड़ित छह युवकों से 32 लाख की ठगी का खुलासा किया है, लेकिन यह बात उजागर नहीं की गई कि गिरोह का सरगना राशिद कोचिंग सेंटर के संचालक तक कैसे पहुंचा और दोनों में जान पहचान कैसे हुई थी। इसके अलावा भी कई तथ्यों का राज अनसुलझी जांच में दबा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात

इन्होंने कहा...
इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। अभी जांच चल रही है। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें