फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: अंतरराज्यीय माफिया घोषित है सुनील राठी, लंबी है अपराधों की फेहरिस्त

Wed, 29 May 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोर्ट फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी शासन से अंतरराज्यीय माफिया घोषित है। जिसका गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ है और अपराधों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। सुनील राठी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी मांगने समेत 41 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि टीकरी गांव के रहने वाले सुनील राठी को शासन ने माफिया घोषित कर दिया था। जिस पर बागपत जेल में हुई डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का भी आरोप लगा था।

गैंगस्टर के मुकदमे में सुनील राठी की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है। इसके अलावा नीरज बवाना पर हत्या, लूटपाट समेत 26 मुकदमे और सचिन हलालपुर पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें