फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 28 May 2024 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कचहरी परिसर में अधिवक्ता अरशद जैदी का निधन हो गया। घटना से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत अधिवक्ता को अस्पता ले जाया गया जहां चिकित्ककों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर दीवानी कचहरी परिसर में मंगलवार दोपहर अधिवक्ता अरशद जैदी (65) का अचानक निधन हो गया। उन्हें हड़बड़ी में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी मौत से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अरशद जैदी अपने चैंबर पर कोर्ट से संबंधित कार्य निपटा रहे थे। एक मामले में वह अदालत जा रहे थे। इसी दौरान लघु शंका के लिए कचहरी परिसर में बने शौचालय गए। जैसे ही बाहर आए तो अचानक गिर गए। मौके पर अधिवक्ता उन्हें अस्पताल ले गए।

चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर शोक प्रकट किया। वहीं अधिवक्ता की माैत के बाद परिजन शोकाकुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें