पंडित सुनील भराला ने हाल ही में हुए चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के कई तहसील व थानों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो अपलोड कर हार का कारण बताया।
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रधानमंत्री मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के मामले में रविवार को पल्लवपुरम स्थित कैंप कार्यालय पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने जुबानी हमला बोला। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को गठबंधन से बाहर करने की बात तक कही।
विज्ञापन
पंडित सुनील भराला ने हाल ही में हुए चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के कई तहसील व थानों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो अपलोड कर हार का कारण बताया। रविवार को सुनील भराला ने अपने कैंप कार्यालय से बयान जारी करते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर यदि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करेंगे तो उनकी बख्शीश नहीं होगी। कहा कि उन्हें गठबंधन से बाहर किया जाए। उनके बड़बोलेपन की वजह से उनका बेटा घोसी लोकसभा से चुनाव हारा। राजभर समाज ने ही 55 हजार वोट दिया, जबकि बीजेपी का पूरा वोट मिला।
कहा कि ओम प्रकाश राजभर हार की समीक्षा करें। वह बड़बोलेपन में कुछ भी कह देते हैं। संजीव बालियान और संगीत सोम के विवाद पर कहा कि समझदारी से काम लें। भाजपा मूल कैडर की पार्टी है, पार्टी को खड़ा करने में लाखों कार्यकर्ताओं का खून पसीना लगा है। पार्टी फोरम पर बात करें, मीडिया पर नहीं। कहा कि पार्टी को नुकसान हो रहा है, दोनों से पार्टी नेतृत्व नाराज है।